आप यहाँ अपने विज्ञापन दे सकते हैं
OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Sunday, November 15, 2009
माँ की चौकी की वीडियो
Posted by
Gupta315
at
11/15/2009
0
comments
Labels: maa bhagwati ki chowki, video
जय माता दी - मां की चौकी
प्रगति अपार्टमेंट्स में कल शनिवार, दिनांक १४ नवम्बर २००९ को माँ भगवती की चौकी का आयोजन किया गया. माँ के भक्तों ने अगाध भक्ति एवं श्रद्धा से माँ का दरबार सजाया. एक कन्या के रूप में माँ ने ज्योति प्रचंड की. माँ की ज्योति से सारा प्रगति अपार्टमेन्ट जगमग हो गया. माँ की सब पर कृपा रहे. माँ की ज्योति का प्रकाश सब के जीवन में फैले और मन के अंधेरों को दूर करे.
राजबाला एंड पार्टी के सदस्यों ने महामाई का गुणगान किया. राजबाला जी ने अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में माँ की भेंटे गाईं. सब भक्त भाव विभोर हो उठे. माँ के भजनों पर भक्त तालियाँ बजा रहे थे, नाच रहे थे. सेन्ट्रल पार्क जैसे माँ का मंदिर बन गया था. सब ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ की आरती गई. आरती के बाद भक्तों ने माँ का प्रसाद ग्रहण किया.
जय कारा माँ शेरा बाली दा,
बोल सच्चे दरबार की जय.
माँ शेरावाली की जय.
Posted by
Gupta315
at
11/15/2009
0
comments
Labels: maa bhagwati ki chowki, maa sherawaali, pragati apartments
Sunday, November 8, 2009
नगर कीर्तन की वीडियो
Posted by
Gupta315
at
11/08/2009
0
comments
Labels: Dhan Guru Nanak, nagar kiirtan, pragati apartments, wahe guru
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर लख-लख वधाईयां
आज रविवार, ८ नवम्बर २००९, को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. नगर कीर्तन पश्चिम पुरी गुरुद्वारा से प्रारंभ हुआ. सर्व प्रथम प्रगति अपार्टमेंट्स में नगर कीर्तन का आगमन हुआ. श्रद्धालुओं ने आतिशवाजी की. खूब धूमधाम रही. अपार्टमेंट्स के निवासियों ने श्रद्धा और भक्ति से कीर्तन का स्वागत किया. वाहे गुरु के प्राकट्य से प्रगति अपार्टमेंट्स धन्य हो गया. वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह.
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल.
Posted by
Gupta315
at
11/08/2009
0
comments
Wednesday, October 21, 2009
प्राकृतिक संसाधन और हम
कल मैंने एक लेख पढ़ा. उसमें एक घटना के बारे में लिखा था जिस में गाँधी जी ने प्राकृतिक संसाधन और उनके दुरूपयोग को हिंसा का एक रूप बताया था. गाँधी जी के अनुसार अगर हम प्राकृतिक संसाधनों को व्यर्थ नष्ट करते हैं तब यह प्रकृति के प्रति हिंसा है. अगर हम यह जानते हुए कि कितने लोग इन प्राकृतिक संसाधनों से बंचित हैं, उन्हें अपनी आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करते हैं तब यह मानवता के प्रति हिंसा है.
क्या आपने प्राकृतिक संसाधनों को प्रयोग करते समय यह विचार किया है? अगर नहीं तो अब करें और इस हिंसा से बचें.
Posted by
Gupta315
at
10/21/2009
0
comments
Labels: conservation of natural resources, mahatma gandhi, misuse of natural resouces, over consumption ofnatural resources, violence
Thursday, October 15, 2009
काम चल रहा है
Posted by
Gupta315
at
10/15/2009
0
comments
Labels: covering open drain, delay, pragati apartments
Tuesday, October 13, 2009
Whose interest PARWA is protecting?
PARWA regulates the entry of fruit & vegetable vendors in Pragati Apartments. The main purpose behind this regulation is to ensure that residents get good quality fruits & vegetables at competitive rates and with accurate weight. Secondary purpose is that PARWA gets some money as entry fee.
It is unfortunate that this regulation stops at collection of entry fee. After that PARWA is not interested in anything else. Vendors' weighing balances are never checked. The price and quality of fruits & vegetables is never monitored.Also PARWA does not ensure that these vendors conduct themselves in a proper manner and strictly observe the timings.
Similar is the case of cable TV service provider. The quality of service is very poor. Reception is very erratic. Nobody listens to complaints.
I have always wondered, whose interest PARWA is protecting? Such conduct of PARWA EC does not inspire any confidence.
Posted by
Gupta315
at
10/13/2009
0
comments
Labels: cable TV, complaints redressal, fruit vendors, monitoring, PARWA EC, pragati apartments, substandard quality, vegetable vendors
Tuesday, September 15, 2009
धन गुरु नानक, तू ही निरंकार
विगत वर्षों की भांति, इस वर्ष भी श्री गुलाब राय ने प्रगति अपार्टमेंट्स में श्री गुरु नानक कीर्तन का आयोजन किया. कल १४ सितम्बर २००९ को सेंट्रल पार्क में धूमधाम से यह कीर्तन हुआ. सारा वातावरण गुरु के नाम कीर्तन से गूँज उठा. कीर्तन के बाद गुरु का लंगर प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया. वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह.
Posted by
Gupta315
at
9/15/2009
2
comments
Labels: Dhan Guru Nanak, Guru Nanak kirtan, pragati apartments
Sunday, September 6, 2009
You do not expect it in a park





Yes, you will be surprised to see this in a park, but it is real. Visit DDA District Park in Paschim Puri, New Delhi and see for yourself. I took these pictures on 06 September 2009.
पार्क में गड्ढे, पार्क में कीचड़, पार्क में कुत्ते, पार्क में सूअर, पार्क में गाय, पार्क में कचरा,
वह सब कुछ है पार्क में जो नहीं होना चाहिए.
पर जो होना चाहिए वह नहीं है.
एक वर्ष से अधिक हो गया संघर्ष करते हुए पर पार्क में कोई सुधार नहीं हुआ. शुरू में जो बदतर हालात थे वह और ज्यादा बदतर हो गए हैं. किसे नहीं एप्रोच किया मैंने? एम् पी, एम् एल ए, निगम पार्षद, मंत्री, डीडीए वाईस चेयरमेन, उपराज्यपाल, राष्ट्रपति भवन की हेल्पलाइन, दिल्ली की मुख्य मंत्री, सब को लिखा पर कुछ नहीं हुआ. आर टी आई एक्ट में अर्जी दी. कोई जबाब नहीं. क्या करे एक आम नागरिक?
अब केन्द्रीय सूचना आयोग में अपील की है. देखिये क्या होता है?
Posted by
Gupta315
at
9/06/2009
0
comments
Sunday, August 23, 2009
Patheic condition of DDA District Park, Paschim Puri
More than a year back, 250 residents of Paschim Puri and near by areas, submitted a representation to their representatives, Shri Sajjan Kumar, MP, Shri Malaram Gangwal, MLA, Smt Savita Gupta, MCD member. MLA and MCD member did not bother about peoples' problems. MP forwarded the representation to DDA, but nothing happened. The condition of the park has further deteriorated.
I have re-submitted the representation to Shri Kapil Sibal, MP, Shri Mahabal Mishra, MP, Minister of Urban Development, Shri Jaipal Reddy, CM Delhi Smt Shiela Dikshit. I have also submitted the representation on the website maintained by Rashtrapati Bhawan Secretariat.
Click on the following links to visit the web pages containing the representation and other matter including photos of park:
डीडीऐ डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम पुरी की दयनीय स्थिति पर प्रतिवेदन
डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क - दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन?
वर्ल्ड क्लास शहर का वर्ल्ड क्लास पार्क
What these photos speak?
Posted by
Gupta315
at
8/23/2009
0
comments
Labels: DDA, DDA District Park
Pocket 1 RWA Elections

Paschim Vihar Pocket-1 Residents Welfare Association had election for its Executive Committee on 7th June 2009. Shri K. K. Aggarwal, Chief Election Officer declared the results.
Posted by
Gupta315
at
8/23/2009
0
comments
Labels: elections, executive committee, Pocket 1 Paschim Puri, RWA
Friday, August 14, 2009
पंद्रह अगस्त - माँ की आँखें फिर गीली हैं
मैं बच्चा था एक वर्ष का,
जब पंद्रह अगस्त आया था,
आधी रात सूरज निकला था,
माँ ने मुझको बतलाया था,
आजादी के रंग में रंग कर,
नया तिरंगा फहराया था,
कई सदियों के बाद आज फिर,
भारत माता मुस्काई थी,
कितने बच्चों की कुरबानी
देकर यह शुभ घडी आई थी.
रंग-बिरंगे वस्त्र पहन कर,
हम सब विद्यालय जाते थे,
झंडा फहरा, राष्ट्र गान गा,
सब मिल कर लड्डू खाते थे,
दिन भर हा-हा-हू-हू करते,
रंग-बिरंगी पतंग उडाते,
मौज मनाते, ख़ुशी मनाते,
थक जाते, जल्दी सो जाते.
अब सोते हैं सुबह देर तक,
छुट्टी का आनंद लूटते,
लाल किले की प्राचीरों से,
कुछ न कुछ हर साल भूलते,
बना दिया बाज़ार राष्ट्र को,
भूल गए अपना इतिहास,
बने नकलची बन्दर हम सब,
अपना नहीं बचा कुछ पास.
राष्ट्र मंच पर कहाँ खड़े हैं,
नायक हैं या खलनायक है,
हैं सपूत भारत माता के,
या उसके दुःख का कारण हैं?
छह दशकों के दीर्घ सफ़र में,
कितने कष्ट दिए हैं माँ को,
माँ की आँखें फिर गीली हैं,
जागो अरे अभागों जागो.
Posted by
Gupta315
at
8/14/2009
0
comments
Labels: 15 august, azadi, independence day, mother india, national flag hoisting, red fort, swatantrta diwas
Wednesday, August 5, 2009
तथाकथित वर्ल्ड क्लास शहर का थर्ड क्लास पार्क




समझ नहीं पाता हूँ मैं,
शिकायत करुँ या करुँ धन्यवाद?
दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार,
कौन है धन्यवाद का हकदार?
सांसद, एम्एलए, पार्षद,
किसे पहनाऊं प्रशंसा का हार?
उपराज्यपाल, डीडीए उपाध्यक्ष,
किस की प्रशंसा का हूँ मैं कर्जदार?
डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क पश्चिम पुरी,
गढ़ रहा है नए मानक लगातार,
इंसान करते हैं योग, प्राणायाम,
पास मैं सूअर करते हैं विहार,
गाय चरती हैं कूड़ा पार्क में,
कुतिया करती है बच्चों से दुलार,
युवा चलाते हैं वाइक पार्क में,
बच्चे रहते हैं साइकिल पर सवार,
अम्मा फेंकती हैं कूड़ा पार्क में,
बाबा बीड़ी पी कर करते हैं हवा में सुधार,
भैया टहलाते हैं कुत्ता पार्क में,
भाभी की आँखों से छलकता है प्यार,
बच्चे दौड़ते हैं क्यारियों में,
फूल तोड़ता है परिवार,
क्रिकेट और फुटबाल खेलकर,
घास का करते जीर्णोद्दार
खाली बोतल खोजते बीपीएल बच्चे,
दारू पीकर फेंक गए थे छोटे सरकार,
कल मनाई थी पिकनिक पार्क में,
कूडादान करता रहा इंतज़ार,
वर्ल्ड क्लास शहर है दिल्ली,
बारी जाऊं मैं बारम्बार,
क्लिक करो यदि निम्न लिंक पर,
खुल जायेंगे चित्र हज़ार.
पार्क फोटो गैलरी
Posted by
Gupta315
at
8/05/2009
0
comments
Labels: DDA, DDA District Park, delhi govt, district park paschim puri
Thursday, July 30, 2009
कचरा संस्कृति
एक महिला परेशान खोई-खोई अपने बरामदे में टहल रही थी. दोपहर का वक़्त था. उनकी पडोसन भी अपने बरामदे में आईं. इन परेशान महिला को देखा तो बोलीं, 'क्या बात है बहन, बड़ी परेशान लग रही हो. सब ठीक तो है न?'
महिला, 'हाँ सब ठीक है, बस कुछ उलझन सी हो रही है'.
पडोसन, कैसी उलझन?'
महिला, 'ऐसा लग रहा है जैसे मैंने कुछ करना था पर किया नहीं और अब याद भी नहीं आ रहा कि क्या करना था.'
पडोसन, 'अरे तो इस में परेशान क्या होना. एक-एक करके गिन लो कि क्या करना था और क्या नहीं किया. सुबह उठने से शुरू करो.
'हाँ यह ठीक है', महिला ने खुश हो कर कहा और मन ही मन गिनना शुरू किया. कुछ ही देर में ख़ुशी से चिल्लाईं, 'याद आ गया. आज मैंने अभी तक पार्क में कचरा नहीं फेंका. बस इसी बात से उलझन हो रही थी.'
पडोसन, 'चलो ठीक हुआ, अब जल्दी से कचरा फेंको पार्क में और इस उलझन से छुटकारा पाओ'.'
महिला ने जोर से आवाज लगाईं, 'अरे बहू जल्दी दे प्लास्टिक में डाल कर कचरा दे, पार्क में फेंकना है.'
'पर सासूजी कचरा तो सारा जमादार ले गया.' बहू अन्दर से चिल्लाई.
'थोडा बचाकर नहीं रख सकती थी मेरे लिए? रोज पार्क में कचरा फेंकती हूँ जानती नहीं क्या?' महिला गुस्से से चिल्लाईं.
बहू बाहर आकर बोली, 'मैंने सोचा आपने फेंक दिया होगा. रोज सुबह आप सबसे पहला काम आप यही तो करती हैं.'
'अरे आज भूल गई', महिला बोली, 'अब जल्दी से कुछ कचरा तैयार करके ले आ. जब तक कचरा पार्क में नहीं फेंकूँगी मेरी उलझन दूर नहीं होगी'.
'अब इतनी जल्दी कचरा कहाँ से पैदा करूँ?, बहू ने कहा.
'हे भगवान्, किस गंवार को हमारे पल्ले बाँध दिया. जरा सा कचरा तक नहीं पैदा कर सकती.' महिला ने परेशानी में अपने माथे पर हाथ मारा.
बहू कुछ नहीं बोली और झल्लाती हुई अन्दर चली गई. मन में सोचा, बाबूजी को क्यों नहीं फेंक देती पार्क में, बेचारों का हर समय कचरा करती रहती है.
इधर महिला और परेशान हो गई. अचानक ही उन्हें एक आईडिया सूझा. उन्होंने अपनी पडोसन से कहा, 'बहन आपके यहाँ थोडा कचरा होगा? मुझे दे दीजिये कल लोटा दूँगी. मेरा आज का काम हो जाएगा.'
'हाँ हाँ बहन ले लीजिये कचरा और लौटाने की कोई जरूरत नहीं. आप अक्सर चाय, चीनी, दूध मांगती रहती हैं. कभी लौटाया है क्या कि अब कचरा लौटाएँगी'. पडोसन मुस्कुराते हुए बोली.
महिला तिलमिलाईं पर हंसते हुए बोली, 'अब जल्दी से मंगवा दो न कचरा.'
पडोसन ने अपनी बहू को आवाज दी, 'अरे बहू थोडा कचरा एक प्लास्टिक में डाल कर ले आ. आंटी को पार्क में फेंकना है.'
बहू कचरा ले कर आई और आंटी को दे दिया. महिला ने कचरे से भरा प्लास्टिक पार्क में फेंक दिया. दूर बैठा एक कुत्ता दौड़ा हुआ आया आया. प्लास्टिक को फाड़ा और कचरे को इधर उधर फैला दिया.
महिला के चेहरे पर प्रसन्नता और शान्ति का भाव था, ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने कोई महान सामजिक और सांस्कृतिक कर्तव्य पूरा किया हो. वह हंसते हुए पड़ोसन से बोली, 'बहन आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आपका यह उपकार जिंदगी भर नहीं भूलूंगी.'
पड़ोसन बोली, 'पड़ोसी होते किस लिए हैं?'
जय कचरा संस्कृति.
Posted by
Gupta315
at
7/30/2009
0
comments
Labels: garbage culture, kachra, kachra culture, pragat apartments, throwing garbage in parkt
Wednesday, July 22, 2009
REGULATING CONSTRUCTION ACTIVITY IN PRAGATI APARTMENTS
Pragati Apartments have 356 flats. On any day, some construction activity is going on in one or more flats. For this purpose, residents engage masons, carpenters, painters and other service providers on temporary basis. Presently this activity is totally disorganized. Residents never inform PARWA office about any construction activity in their flats. Entry and exit of contractors, workers and materials is totally unregulated. Malwa/garbage is not removed for months. This causes lot of inconvenience to other residents and visitors. It creates problem in parking of vehicles. It spoils aesthetics and hurts finer human feelings. It is also a security risk. Recently an attempt was made by some miscreant to gain entry into an apartment and in this the involvement of workers engaged in the nearby construction activity can not be ruled out.
I have from time to time posted photos of malwa/garbage lying in the apartments on this blog. Some photos have also been posted on PARWA Blog. PARWA EC has also taken up this issue with concerned residents but they seem to be least concerned about this. There is an urgent need to check and regulate this activity. A regulatory system should be put in place and strictly implemented. This system will include the following:
a) Resident(s) should intimate PARWA office (Form 1), in advance, about any construction activity in their flats, time schedule, details of contractor(s) and number of workers to be engaged.
b) Resident(s) should give an undertaking that the work will be managed in a manner not causing any inconvenience to other residents, visitors and in vehicle parking, and malwa/garbage will be removed periodically as the work progresses.
c) Resident(s) should deposit a returnable advance which will be adjusted by PARWA for removing malwa/garbage if it is not removed by concerned resident(s) in time.
d) Contractor(s) and workers will enter and exit the apartment from Gate No. 1 only.
e) Based on the information given by the resident(s), a work permit (Form 2) will be issued by PARWA Security to the contractor(s) everyday at the time of entry mentioning the names of the contractor(s) and workers. This work permit will be returned at the Gate No. 1 after being signed by the resident.
f) No contractor and worker will stay back in the apartment after working hours. If work is to be continued after working hours, resident(s) will inform PARWA office about it and an entry to this effect will also be made by the resident(s) in the work permit.
g) Resident(s) shall ensure that contractor(s) and workers do not loiter in the apartments and should confine themselves to the work area.
It will not be out of place to mention that PARWA EC and all residents should extent their full cooperation to effectively and efficiently implement this system, so that construction activity in Pragati Apartments can be regulated. This is a major welfare measure.
Posted by
Gupta315
at
7/22/2009
0
comments
Labels: construction activity, garbage, malwa, pragat apartments



