जहाँ लोग योग करते हैं वहीँ यह गन्दा पानी बहाया गया है. डीडीए का यह डिस्ट्रिक्ट पार्क पहले से ही दुर्दशा का शिकार है. अब तो हालत और भी ख़राब हो गई है.
बच्चों का पार्क बहुत बुरी स्थिति में है. धूल ही धूल भरी है वहां. बच्चे खेलते हैं, दौड़ते हैं, धूल सांस के साथ उनके अन्दर जाती है. स्लाइडिंग चैनल नीचे से टूट गई हैं, कभी भी किसी बच्चे को चोट लग सकती है.
अब सूअरों की संख्या कुछ कम हुई है, पर कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, गाय भी घास खाने के लिए अन्दर आ जाती हैं.
पश्चिम पुरी की तरफ की बाउंड्री वाल के साथ के कई पेड़ खतरनाक तरीके से झुक गए हैं. किसी भी समय गिर सकते हैं और सामने के मकानों और रास्ता चलते लोगों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं.
0 comments:
Post a Comment