




डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम पुरी में सब का स्वागत है, चाहे इंसान हों या सुवर हों या कुत्ते हों. बीते सोमवार को एक सुवर परिवार पार्क में विहार कर रहा था. मैंने सोचा कि उनके कुछ फोटो ही ले लिए जाएँ.
डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम पुरी शायद डीडीए का एक मात्र ऐसा पार्क है जहाँ इंसान और सुवर साथ-साथ घूमते नजर आते हैं. किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं है. ऐसा मैं इंसानों के बारे में कह रहा हूँ, क्योंकि मैंने किसी इंसान को यह शिकायत करते सुना नहीं. सुवरों के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता. हो सकता है उन्हें इस बात पर ऐतराज हो कि पार्क में दो टांगों वाले जानवर क्यों घूमने आते हैं. हो सकता है कि वह डीडीए से इस की शिकायत करने की भी सोच रहे हों.
अगर उन्होंने ऐसी कोई शिकायत कर दी तब डीडीए को एक्शन लेना पड़ेगा. और अगर डीडीए ने इसपर एक्शन ले लिया तब दो टांगों वाले जानवरों का पार्क में प्रवेश वर्जित हो जाएगा. तब हमें कोई और पार्क खोजना होगा घूमने के लिए.
बैसे भी इस पार्क में इंसानों की सुविधा के लिए कुछ नहीं है. हाँ सुवर और कुत्तों के लिए हर सुविधा का बंदोबस्त किया गया है. सुवरों के लिए कीचड़ और कूड़ा. कुत्तों के लिए कूड़ा और सीटों के नीचे आराम करने के लिए मुलायम मिटटी में गड्ढे.
क्यों न पॉकेट १ रेजिडेंट्स वेलफेयर असोशिएशन साझा खेलों में आने वाले विदेशी मेहमानों को इस पार्क में घूमने के लिए आमंत्रित करे?
0 comments:
Post a Comment